क्रासरःसप्ताह भर में तेज ठंड हुई तो गिरेंगे के सब्जी के भाव
बांदा। शरदकालीन मौसम में हरी तथा आलू की सब्जियो और अरहर की दाल में अपना विशेष महत्व रखने वाली धनिया की पत्ती 100 रूपये की ढाई सौ ग्राम बिक रही है वहीं ठण्ड में विकने वाली पालक 40 रूपये की पांच सौ ग्राम रहीं। रोजमर्रा की जिंदगी में खरीददारो ने हरी पालक, परवल 80 रूपये किलो से परहेज किया वहीं धनिया के कीमती भाव सुनकर अवाक रह गये। सब्जी विक्रेता सियाप्यारी और श्यामा कुशवाहा बताती है कि मुख्य सब्जी मंडी से हमें महंगे रेट में मिली तब उसी के अनुरूप हमको विक्री करनी होगी।
शहर के अशोकलाट तिराहे से कचहरी गेट एक और दो के सब्जीफरोश लीला बताती है कि उबले सिंघाडे दो सौ रूपये किलो और कच्चे 40 रूपये किलो बिक रहे हैं। चौक बाजार स्थित दुकानो में यह हाल शुक्रवार को बना रहा है ठीक इसी प्रकार छोटी बाजार झण्डा चौराहे के निकटवर्ती सब्जीफरोशो का है। 30 रूपये केजी लाल आलू और 80 रूपये किलो नये आलू रहा। स्थानीय दुकानदार सुरेश बताते है कि इस वक्त सब्जी मंडियो से महंगी मिल रही है तभी उसी आधार में हम सबको विक्री करनी पड़ रही है। दुरेणी और गंछा के रहने वाले सब्जीफरोशो की माने तो इस वक्त मौसम को द्रष्टिगत रखते हुये आलू और टमाटर के भाव में गिरावट एक दो दिनो के भीतर आने वाली है हरी धनिया के दामो के गिरावट में दुकानदारो ने चुप्पी सांध ली है। जैसा भी है सब्जी और दाल में भले ही दोनो नही हो तो सलाद के संग स्वादिष्ट भोजन हो सकता है।कचहरी गेट एक के सब्जीफरोश संतोष कुमार बताते कि विशेष बात यह है कि मूली लंबी और ताजी लेनी है तो दो मूलियो के दाम बीस रूपये देने होंगे। वरना सलाद से परहेज करना होगा। चार दिन पूर्व मूली के दामो में गिरावट रहीं अब दोगुन और तिगुने दाम में बिकने वाली मूली की खरीददारी से लोगो ने परहेज किया।