बांदा। शहर के अतर्रा रोड स्थित एक हाल में माध्यमिक शिक्षको की बैठक शनिवार को हुई जिसमे 23 व 24 दिसम्बर को चुनाव को लेकर शिक्षको ने चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने करते हुय ब्लॉकवार ईकाइयो की सक्रीयता में जोर देने की बात कहीं है। इसके अलावा संघ की बैठक हर माह करने की बात तय हुई। इस दौरान रामेश्वर प्रसाद, नरेश कुमार, संतोष कुमार, श्याम सिंह, बुद्वराज वर्मा, मनोज कुमार, पुरूषोत्तम आदि शामिल रहे।