बांदा। बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से भिड़ गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे साले ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी शिवपूजन (25)पुत्र रामसजीवन शनिवार की शाम बाइक से अपनी ससुराल सैमरी गांव जा रहा था । तभी गांव के सभी सामने से आ रहेवाहन की लाइट शिवपूजन की आखो मे लग गई। जिससे उसकी आखें चौधिया गई। बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में बाइक भिड़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल ह ो गया। वह काफी देर मौके पर ही पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने उसे पहचान लिया। मामले की जानकारी ससुराल वालो को दी। मौके पर पहुंचे साले ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां डाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा रामखेलावन ने बताया कि शिवपूजन दिल्ली में रहकर काम करता था। वह दशहरा के त्यौहार में गांव आ था। शाम को वह ससुराल जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक दो भाइयो में बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी सबिता के अलावा एक बच्चा हो गया है।