बंादा। दिल का दौरा पड़ने से किसान की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी रामप्रकाश (58)पुत्र रामकृष्ण की रविवार की भोर अचानक हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। दामाद कमल किशोर ने बताया कि रामप्रकाश किसानी करता था। उसके पांच बीघा जमीन थी। जो पुत्रियो की शादी में बेच दिया। सिर्फ आठ विस्वा जमीन बची थी। उसी मे किसानी करता था।अचानक दिल का दौरा पड़ जाने से उसकी मौत हो गई।