बांदा। पत्नी की डिलेवरी कराने आए युवक का महिला अस्पताल से मोबाइल चोरी हो गया। इसके पहले भी अस्पताल कर्मी समेत दो लोगो के मोबाइल चोरी जा चुके है।
बिंसडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी अरविंद पुत्र रामविशाल शनिवार को अपनी पत्नी साक्षी को लेकर महिला अस्पताल आया था। वह प्रसव पीड़ा से परेशान थी। रविवार को भोर वह बरामदे में लेटा था। तभी चोर उसका मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *