क्रासरःपार्टीजनों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी विधानसभा के तिंदवारी मंडल अंतर्गत बूथ नंबर 207, प्रेम नगर में भाई संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं हुआ जनसमुदाय ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना तथा उनके द्वारा बताए गए आत्मनिर्भर भारत के सपने को सरकार करने का संकल्प लिया।
यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के जल्द शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि मन की बात में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खादी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि पर ध्यान आकर्षित किया और ष्वोकल फार लोकलष् का समर्थन करने के महत्व को रेखांकित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने युवा केन्द्रित संगठन ष्माय भारतष् के बारे में भी बात की। पीएम मोदी ने पैरा एशियन गेम्स और स्पेशल ओलंपिक में भारत की उपलब्धियों की सराहना की तथा सरदार पटेल, जनजातीय नेताओं और मीराबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेरा भाई हमारे देश की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए प्रेरणा की श्रोत बनी हुई है। हर बार की तरह इस बार भी हमारे त्यौहारों में हमारे त्यौहारों में ष्वोकल फार लोकलष् हो और हम मिलकर उस सपने को पूरा करें, हमारा सपना है आत्म निर्भर भारत। ष्वोकल फार लोकलष्यह भावना सिर्फ त्योहारों की खरीददारी तक के लिए सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती से जुड़ा है।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, किसान मोर्चा जिला मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, भाजपा मंडल संयोजक आलोक मिश्रा, बूथ अध्यक्ष सोनू गुप्ता, आशीष चंदेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, नंदकिशोर विश्वकर्मा, सेक्टर संयोजक अमित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जनसमुदाय उपस्थित रहा।