क्रासरःडीएम ने सरदार पटेल के चित्र पर किया माल्यार्पण
बांदा। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को जनपद में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षाेल्लास से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत आज प्रातः जनपद के प्राथमिक वि़द्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।
कलेक्टेªट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल किसान परिवार से थे। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ देश को आजादी दिलाने में आजीवन लगे रहे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता व सूझ-बूझ से कई रियासतों का विलय कर खण्ड-खण्ड भारत को अखण्ड भारत बनाने में जोडने का कार्य किया था। उन्हें लौह पुरूष भी कहा जाता है, इसके साथ ही उन्हें उनके कार्यों के लिए भारत रत्न से भी नवाजा गया।
उन्होंने कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी, जिसमें उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच इसका संदेश फैलाने तथा देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट सहित कलेक्टेªट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।