पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैलानी गांव में स्थित बन विभाग के पास अज्ञात ब्यक्ति ने चिल्ला के पेड़ में लोवर के नारे से फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं ग्रामीणों ने सुबह देखा तो थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू को सूचना दी वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पैलानी ने शव की शिनाख्त कराने के लिए ग्रामीणों को बुलाया लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। वहीं थानाध्यक्ष पैलानी ने आसपास के गांवों सिंधनकला,नरी, कुकुवाखास,पलरा, अमलोर, रेंहुंटा, निवाईच, पिपरहरी आदि गांवों के प्रधानों से भी शव की शिनाख्त के लिए बातचीत की। वहीं शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम भेज दिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *