बांदा। क्षेत्र के लुकतरा गांव में पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा आयोजित विशाल नेत्र शिविर का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ। नेत्र शिविर में करीब 155 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें लेंस प्रत्यारोपण के लिए 37 मरीजों को ऑपरेशन हेतु जानकीकुंड चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया ,55 मरीजों को निःशुल्क दवा, चश्मा वितरित किये गए ,जानकीकुंड चिकित्सालय के कुशल नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजो की जांच की गई जिसमें डॉ पंकज गुप्ता,डॉ नयन मिश्र नेत्र विशेषज्ञ,नरोत्तम, सूरज देवेंद्र आदि की टीम रही ,शिविर का कुशल संचालन एवं देखरेख नन्दू सिंह प्रतिनिधि विधायक द्वारा किया गया ग्राम प्रधान तुलसीराम यादव का सहयोग भी बना रहा ,पूर्व विधायक के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे ,पूरे शिविर के दौरान पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते रहे।