वाराणसी। देश की संसद में इन दोनों मानसून सत्र चल रहा है, मानसून सत्र में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला किया। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की पश्चात राहुल गांधी संसद से बाहर जाने लगे लेकिन इससे पहले उन्होंने संसद में “फ्लाइंग किस” कर दिया। राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बीजेपी की महिला सांसदों ने आपत्ति दर्ज कराया। संसद में राहुल गांधी के खिलाफ महिला सांसदों ने विरोध किया, तो वहीं संसद के बाहर महिलाओं ने भी राहुल गांधी की इस फ्लाइंग किस खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लहुराबीर आजाद पार्क में संसद में राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस दिए जाने के मामले को लेकर महिलाओं के साथ वाराणसी व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने विरोध – प्रदर्शन किया। संसद में महिला सांसदों के सामने राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस किए जाने को लेकर महिलाओं ने राहुल गांधी की अशोभनीय और मर्यादित हरकत बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर राहुल गांधी के खिलाफ महिलाओं के साथ वाराणसी व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि संसद में अपने संबोधन के बाद राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस किए जाने को लेकर लगातार महिला सांसदों के द्वारा आपत्ति व्यक्त किया जा रहा है। बीजेपी के तरफ से स्मृति ईरानी ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। वही अन्य महिला सांसदों ने भी राहुल गांधी के इस हरकत पर अपनी आपत्ति व्यक्त किया है। ऐसे में संसद के बाद अब राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले का विरोध सड़क पर भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *