वाराणसी। ज्ञानवापी में चल रहे ASI सर्वे के तहत सातवें दिन का कार्य बुधवार की शाम पूरा हुआ। सातवें दिन ASI की टीम ने ज्ञानवापी परिसर में तहखाने, नमाज वाले स्थल, उत्तरी और दक्षिणी छोर पर सर्वे का कार्य किया। वही ज्ञानवापी में ASI सातवे दिन के कार्यों को लेकर मीडिया में बयान देने से हिंदू पक्ष के अधिवक्ता और वादी बचते नजर आए। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने सर्वे को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
वही हिंदू पक्ष की वादिनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सर्वे का कार्य सातवें दिन बहुत अच्छे तरीके से किया गया। कोर्ट के निर्देश के अनुरूप सर्वे का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे में दोनो पक्षों का सहयोग है और किसी प्रकार से सर्वे में किसी का हस्तक्षेप नही हो रहा है। ASI की टीम अपना काम बखूबी कर रही है।
गौरतलब है कि ज्ञानवापी में ASI सर्वे के शुरुआती दिनों में हिंदू पक्ष के द्वारा मीडिया में बयान दिया गया था कि ज्ञानवापी में कई साक्ष्य मिले हैं इस बयान के बाद मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट मै आपत्ति दर्ज करवाया था, वही ASI टीम भी बयानबाजी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त किया था। ऐसे में मीडिया में हो रही बयानबाजी को लेकर सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश ने भी बयानबाजी सें बचने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब हिंदू पक्ष की तरफ कोई भी ASI सर्वे के कार्य पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।