बांदा। नगर मजिस्ट्रेट व परियोजना निदेशक जिला नगरीय विकास अभिकरण विजय शंकर तिवारी ने बताया है कि जल दीवाली कार्यक्रम आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वाटर टीटमेंट प्लाट का भ्रमण कराया गया जहाँ उन्हें पानी बचाने का सकला दिलाया गया। जल दीवाली कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डूडा) द्वारा आज बुधवार को भी अन्य 40 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भूरागढ़ स्थित वाट टीटमेंट प्लांट में भ्रमण कराया गया। जहाँ उन्हें 7.5 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी की सप्लाई कर रहे प्लांट को बारीकी से दिखाया गया और तीन चरणों मे हो रहे पानी का फिल्टर कैसे होता है, यह विस्तार से बताया गया। प्लांट में मौजूद अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं को जल बचाने के प्रति जागरूक किया। उन्होने कहा कि कई चरणों मे जटिल प्रक्रिया के द्वारा नदी से आये हुये जल का शुद्धीकरण किया जाता है ताकि वे उपयोग में लाया जा सके, इस लिए जल कीमती है, इसे हर हाल मे बचाना है। वही जल निगम के अधिशाषी अभियंता गौरव चौधरी ने महिलाओं को प्लांट के बारे में तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि घरों मे ज्यादातर पानी का उपयोग व रखरखाव महिलाएं ही करती है। इस लिए महिलाऐ संकल्प ले कि उन्हें पानी बचाना है।
वाटर प्लांट में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा राकेश कुमार जैन, शहर प्रबंधक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आशीष अग्निहोत्री, राष्ट्रीय गौरव युवा विकास संस्थान के निदेशक राजेश राज गुप्ता, सामुदायिक विकास आयोजक डूडा पंकज कुशवाहा एवं प्रीति साहू मौजूद रहीं।