विजेताओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसपुरा द्वारा प्रमाणपत्र
बांदा। युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड जसपुरा के मिनी स्टेडियम में खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का शुभ आरंभ खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसपुरा आदित्य कुमार पटेल द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर स्तर पर एथलेटिक्स, बॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन विधाओं में आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा विद्यालय जसपुरा, मधुसूदन दास इंटर कॉलेज जसपुरा, क्षेत्रीय युवक/युवतियों ने प्रतिभाग किया। बॉलीबॉल में रामपुर की टीम प्रथम तथा जसपुरा दूसरे स्थान पर रही, कबड्डी में जसपुरा प्रथम रहा रामपुर द्वितीय स्थान पर रही, बैडमिंटन में प्रतिभा एवं अंकित प्रथम रहे, गोला फेंक में प्रभा, सत्यम, आदित्य प्रथम रहे, 1500 मीटर दौड़ में नीरज, 100 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में भी क्षेत्रीय युवक/युवतियों ने अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। विजेताओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसपुरा द्वारा प्रमाणपत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा श्री ज्ञानेंद्र जी, सुरेंद्र परिहार,बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं स्थानीय लोगों ने भरपूर योगदान दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *