मौके पर एसपी और जिले के अन्य अधिकारी रहे मौजूद
बबेरू/बांदा। घर के छत मे बने हुये कमरे मे सो रहे युवक की किसी ने गोली मारकर हत्त्या कर दी गयी जिस पर जब म्रतक की बहन ने छत मे जाकर देखा की कमरे के बाहर खून बह रहा है तो उसके बहन बेहोस होकर जमीन मे लत पत हो गयी । तभी म्रतक के घर वालो ने देखा तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया और इसके बाद म्रतक के पिता द्वारा थाने मे जाकर इसकी सूचना दी जिस पर मौके पर भारी फोर्स आयी और फोर्न्सिक भी मौके पर पहुच गयी । मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र परसौली में 24 वर्षी युवक को सिर के पीछे से गोली मारकर हत्या कर दिया कोतवाली पुलिस ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों ने पड़ोसी लोगों के ऊपर हत्या किए जाने का आरोप लगाया पुलिस ने अज्ञात में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया । कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र रमेश सिंह (24) की रात में अकेले सो रहे कमरे में छत से चढ़कर पीछे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया।और हमलावर भाग गए परिजनों को आवाज लगी। लेकिन अनसुना कर परिवार के लोग सो गए। सुबह बहन पुत्तन ने कमरे के बाहर खून पड़ा देखा तो जोर से चिल्लाने लगी और घर वाले भी मौके में पहुंचे घटना देखी।और पुलिस को सूचना दिया । मौके में पहुंचे सीओ राकेश सिंह व कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह व कमासिन थाना प्रभारी संदीप सिंह भारी फोर्स बल के साथ पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर वहीं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व एसडीएम नमन मेहता व डाक स्क्वायर टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द हथियारों का खुलासा कर सारे साक्ष्य जुटाकर जल्दी खुलासा करने के निर्देश दिया । वहीं भाई अनूप ने बताया कि रास्ते को लेकर पड़ोसियों के लोग से रास्ते से निकलने में विरोध करते थे। इसलिये पड़ोसियों पर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पत्नी सुमन को रो रो कर बुराहाल है । और मृतक का पांच माह का लड़का हैं।चार भाइयों में 22 बीघा खेती है।मृतक दूसरे नम्बर का भाई था ।जो खेती किसानी करता था। वही मृतक के पिता ने थाने मे तहरीर देकर अग्यात लोगो के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *