क्रासरःपुलिस लाइन में आयोजित हुई अपराध नियंत्रण संगोष्ठी
बांदा। अपराध निरोधक संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि अपराध नियंत्रण कैसे हो इसके लिए सामाजिक संस्थाओ व अपराध निरोधक कमेटियों का सहयोग जरूरी है।
शहर के पुलिस लाइन सभागार में अपराध निरोधक कमेटी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी ग्राम संुरक्षा समितियों के पुनर्गठन कराएं अपराध नियंत्रण में हर थाने में पुलिस का सहयोग मिलेगा। जेल से मुक्त होकर बंदी पुनः अपराध की दिशा में सक्रिय हो जाते हैं। इन पर निगरानी रखी जानी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यासागर द्विवेदी समेत एक दर्जन सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कमेटी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए। सभी सदस्यों का पुलिस अधीक्षक को परिचय कराया गया। बैठक में पूर्व डीआईजी बीएसएफ एके त्रिपाठी, राजकिशोर शुक्ला, मंत्री वीपी पांडेय, जेपी तिवारी, राकेश कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन विद्यासागर द्विवेदी ने किया।