क्रासरःजाने माने एक्टर मनोज पंडित की खलनायकी ने फ़िल्म में डाल दी जान
क्रासरःफ़िल्म की प्रोजेक्ट मैनेजर हैं अनिता पंडित, सभी कलाकारों ने अपने अभिनय को जीवंत करने की किया कोशिश
बांदा। भूमिका फ़िल्म बैनर तले बनी फ़िल्म श्सितमगरश् किसान आत्म हत्या के साथ चुनाव व ग्रामीण परिवेश पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म की प्रोजेक्ट मैनेजर अनिता पंडित हैं और इसमें जाने माने एक्टर मनोज पंडित ने खलनायनी का बेहतरीन रोल किया है। फ़िल्म रिलीज हो चुकी है और अब कहा जा रहा है कि खलनायकी देखनी है तो फ़िल्म सितमगर देखो।
किसानों की समस्याओं पर आधारित इस फ़िल्म का निर्देशन जोरदार तरीके से हुआ है। निर्देशन में साथ निभाया है सहायक निदेशक रजनीश रंजन ने (जिनकी पहले भी कई फ़िल्म रिलीज हो चुकी हैं ) फ़िल्म की मुख्य भूमिका में यानी हीरो कमल रंजीत हैं। अच्छे एक्शन के साथ खलनायकी जाने माने फ़िल्म एक्टर मनोज पंडित ने की है। खलनायक की भूमिका में इन्होने तो कहर ही ढा दिया है। मुनीम के करेक्टर को सुधीर मिश्रा ने बखूबी निभाया। युगन्तर पाण्डेय ने पिता का रोल किया। मंद बुद्धि बेटे का अनिल चौधरी ने शानदार अभिनय किया है। फ़िल्म की हीरोइन रागनी चौरसिया, सहायक हीरोइन प्रियंका राजहंस हैं। बलराम झा ने हीरो के साथ अच्छा अभिनय किया। हमीद ने सैनिक व किसान की भूमिका मे कलाकार प्रसिद्ध ने जीवंत अभिनय किया है। यह फ़िल्म बेहतर गीत व संगीत से सजी फ़िल्म है। डांस को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है जो फ़िल्म के आकर्षण को और बढ़ा रहा है। सितमगर दर्शकों के बीच आ चुकी है जो लोगो को बहुत ही पसंद आ रही है। यह फ़िल्म समाजिक राजनैतिक व ग्रामीण परिवेश पर आधारित है गावों में चुनाव किस तरह से होते हैं, और वहां की राजनीति कैसे होती है, आखिर कैसे लोकल के बदमाश व तानाशाह किस्म के व्यक्ति चुनाव जीत जाते हैं। फ़िल्म में यह सब दिखाया गया है इस भूमिका को मनोज पंडित ने बखूबी निभाते हुए अपने अभिनय में जान डालने का काम किया है। अभिनय में इनका साथ दिया है उमा शंकर मिश्रा व देवेंदर ठाकुर ने जिन्होंने फ़िल्म में पूरा जलवा बिखेर दिया है। फ़िल्म को तैयार करने में दया शंकर गुप्ता का अहम रोल है। सितमगर में कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी पहले भी कई फ़िल्म रिलीज हो चुकी हैं और यह भी धांसू तरीके से बनाई गई मनोरंजन से भरपूर फ़िल्म है।