क्रासरःनिरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बांदा। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा महिला थाना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन का भ्रमण एवं मालखाने का निरीक्षण किया गया। असलहों की साफ-सफाई को देखा गया तथा थाने में नियुक्त उपनिरीक्षक से असलहों को खुलवाकर पुनः जोड़वाया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, मालखाना, असलहों एवं अभिलेखो के रख-रखाव के संबंध में थानाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा तिवारी महिला थाना को निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *