वाराणसी। कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम कैथी में श्री भूतभान श्री मार्कण्डेय महादेव का 81 वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री भवानीन्दन यति जी महाराज जी होंगे श्री गोस्वामी प्रबंधक समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रैन-बसेरे में लंगर और विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है। लंगन सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इसकी व्यवस्था पुजारी मंगरू महाराज,नितेश गोस्वामी बजरंग सेवा समिति अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह पप्पू की ओर से हर साल भंडारा का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *