वाराणसी। चिरईगांव ब्लाक के किसी कमरे अथवा हाल पर अब किसी संगठन का नाम अंकित नहीं होगा। इसको लेकर सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बीडीओ को पत्र भेजकर निर्देशित किया है मुख्य विकास अधिकारी से ग्रामप्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने नौ नवंबर को ब्लाक परिसर में बने प्रधान संघ/क्षेत्र पंचायत हाल के अन्दर व बाहर गलत तरीके से नाम अंकित करने की लिखित शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने 21 नवंबर को पत्र भेजकर बीडीओ को निर्देशित किया है उन्होंने निर्देशित किया है कि ब्लाक परिसर के अंदर बैठक हाल या कमरे पर किसी संगठन का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो उसे तत्काल हटवा दिया जाय। अन्यथा कि स्थिति में बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। यदि किसी संगठन को ब्लॉक परिसर में बैठक करना है, इससे पूर्व बीडीओ से अनुमति लेना जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *