क्रासरःकपड़े पाकर खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
बांदा। संविधान दिवस के मौके पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी ज़मा साहब के संरक्षण में रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की अध्यक्षता में राहुल अवस्थी शाखा प्रमुख क्योटरा जैविक किसान के नेतृत्व में ग्राम प्रधान खैराडा चंद्रोदय ग्राम खैराडा की मौजूदगी में ग्रामखैराडा के ग्रामीणों को कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि का वितरण किया गया साथ ही रिया खान महिला सदस्य बाँदा रोटी बैंक के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इरफ़ान खान कोषाध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक के द्वारा संविधान दिवस के मौके पर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी बाँदा रोटी बैंक के द्वारा ग्रामीणों को निर्वाचन संबंधी जानकारी दी।उक्त सामान पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद दिया।इस कपड़ा वितरण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों तथा शहर के ज़िम्मेदार जागरूक लोगों ने ग्रामीणों का सहयोग किया। इस मौके पर मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,इरफ़ान खान कोषाध्यक्ष,मोहम्मद सलीम शाखा प्रमुख बलखंडी नाका,इरफ़ान खान चाँद शाखा प्रमुख खाईंपार, रिया खान उमंग सिंह सदस्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *