पैलानी/बांदा। आज पैलानी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीआईजी तथा कमिश्नर ने पहुंचकर फरियादियों की फरियादें सुनी तहसील दिवस में सिंधन कला गांव के रहने वाले राम मूरत ने बताया कि मेरे खेतों पर जो चकरोड बना हुआ था उसको लोगों ने जोत कर अपने खेत में मिला लिया जिससे खेत पहुंचने का रास्ता अवरोध हो गया है वही विपिन पलरा ने तहसील में दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि मेरे घर के मीटर का बिल डेढ़ साल में 22000 आया है जिसको ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के पावर हाउस में गया परंतु उसकी वहां पर किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो सकी पैलानी तहसील दिवस पर कुल 51 मामले आए जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया समाधान दिवस खत्म होने के बाद डीआईजी व कमिश्नर ने कोर्ट की फाइलों कभी मौके पर निरीक्षण किया तथा इलेक्शन के मद्दे नजर सभी फाइलों को भी मौके पर सघनता के साथ जांच की मौके पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई वहीं मौके पर उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडे, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी के साथ-साथ सभी विभाग के अधिकारी गण मौके पर मौजूद रहे।