नरैनी/बांदा। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 मामले आए जिनमे 4 का मौके पर निस्तारण किया गया है ।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में अपरिहार्य कारणों के चलते जिलाधिकारी नहीं उपस्थित हो सके जिससे उपजिलाधिकारी विकास यादव ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। ग्राम पंचायत मूडी की प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप ने शिकायती पत्र में बताया है कि कम्पोजिट विद्यालय में बने शौचालय और बाथरूम की छतें जर्जर है कभी भी बच्चे हादसे का शिकार हो सकते हैं।इसी प्रकार तेरा ब के केवटन पुरवा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व प्रबंध समिति अध्यक्ष नन्ही से बताया है कि गांव का राजू निषाद स्कूल की जमीन में अपने घर की बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा है।तरखरी गांव के जगप्रसाद ने बताया है कि सरकारी इंडिया मार्का हैंड पम्प में समर्सिबल डालकर कब्जा कर लिया है और अपने खेतों की सिचाई कर रहा है।सहित विभिन्न विभागों की कुल 79 शिकायतें फरियादियों द्वारा दर्ज करायी गई जिनमे 2 मामले राजस्व विभाग, 1 पंचायत विभाग तथा एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित का मौके पर निस्तारण किया गया।बाकी मामले कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अग्रेसित किया है । इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।