नरैनी/बांदा। घर के दरवाजे में खड़ी बाइक चोरों ने गायब कर दी।पीड़ित शिकायत पत्र लेकर चौकी में गया।लेकिन चौकी इंचार्ज ने पीड़ित का शिकायत पत्र नही लिया।पीड़ित ने उच्चधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की।
गिरवा थानां के स्योढ़ा निवासी छोटेलाल पुत्र राजाराम ने बताया कि मैं अपनी बाइक दरवाजे के बाहर खड़ी कर खेतो की तरफ चला गया।इतने में अज्ञात चोरों ने दरवाजे से उसकी बाइक चोरी कर ली।चोरी की सूचना चौकी में पहुचकर दी।लेकिन चौकी प्रभारी ने शिकायत पत्र नही लिया और न ही कोई कार्यवाही की।पीड़ित ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की तब गिरवा थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *