बांदा। नगर के कटरा स्थित बीजी बाजपेई के आवास में हुई शोक सभा में समाजसेवी कन्हैया बाजपेई के हार्ट अटैक पड़ने से हुए निधन में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों के लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है। हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट के बुंदेलखंड युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चंदेल ने कहा की श्री कन्हैया मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व और वचन से धनी रहे। इनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई बमुश्किल होगी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को परमात्मा साहस प्रदान करे इसकी कामना की गई। जल शक्ति राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रत्नेश यादव, विपिन शर्मा, पिंशू विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा,धनेश, शिवाकांत, कांग्रेस अध्यक्ष लालू दुबे, छोटू सिंह, अधिवक्ता पप्पू सिंह, अरविंद मिश्रा,प्रांशु आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *