क्रासरःदो अभियुक्तों की तलाश जारी
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.12.2023 को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा कस्बा तिंदवारी में एक व्यक्ति से लूट की घटना का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 23 दिसंबर की रात्रि में कस्बा तिन्दवारी के भिंडौरा रोड पर 03 अभियुक्तों द्वारा एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर लूट का प्रयास किया गया था लेकिन अभियुक्त लूट की घटना कारित नहीं कर पाये थे । इस संबंध में थाना तिन्दवारी पर सुसंगत धाराओं में 01 नामजद व 02 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज एक अभियुक्त को भिंडौरा रोड पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया । अन्य 02 अज्ञात अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आशुतोष गौतम उर्फ टोलू पुत्र रामगोपाल सिहं निवासी बिछवांही थाना चिल्ला है। फरार अभियुक्तांे में शंकर सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी अतरहट थाना चिल्ला व अजय भदौरिया उर्फ कल्लू पुत्र पप्पू भदौरिया निवासी अतरहट थाना चिल्ला शामिल हैं।