क्रासरःडा. पुष्पेंद्र विश्वकर्मा बने विधान सभा अध्यक्ष
तिंदवारी/बंादा। रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के तत्वाधान में संकटमोचन कुटी तिंदवारी में डा अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन आदिदेव विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर विश्वकर्मा समाज की राजनीतिक भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमे डा. अनिल शर्मा ने कहा कि सभी सरकारों ने विश्वकर्मा समाज के साथ भेदभाव किया है आजादी के 75 वे वर्ष के बाद भी सरकारों ने विश्वकर्मा समाज को भागीदारी प्रदान नही की है जिससे ये समाज पिछड़ा हुवा है इसी क्रम में डा पुष्पेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को शिक्षित होने के साथ साथ साथ आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है राजू विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज का विकास हो सकता है इस कार्यक्रम के तहत उद्धव दास महाराज को संरक्षक, डा अनिल शर्मा को संयोजक, डा पुष्पेंद्र विश्वकर्मा को विधान सभा अध्यक्ष, सुशील विश्वकर्मा को नगरं अध्यक्ष, रमेश विश्वकर्मा को युवा बिग्रेड अध्यक्ष, कमल विश्वकर्मा को युवा बिग्रेड नगर अध्यक्ष, राजू विश्वकर्मा को विश्वकर्मा युवा बिग्रेड अध्यक्ष, बनाया गया इस कार्यक्रम में मोहनलाल विश्वकर्मा, सोहनलाल विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, गयाप्रसाद विश्वकर्मा, शिवसागर विश्वकर्मा, वासुदेव विश्वकर्मा, अनूप कुमार विश्वकर्मा, शनि विश्वकर्मा विश्वकर्मा, इस कार्यक्रम में शिवदास विश्वकर्मा बांदा विधान सभा अध्यक्ष, के पी विश्वकर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवबोधन विश्वकर्मा जिला कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा आदि का विशेष सहयोग किया। अंत में डा अनिल कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *