बांदा। द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा में पीएमसी के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में आनलाइन जनपद के माध्यमिक कालेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें मंडलीय मास्टर ट्रेनर (सड़क सुरक्षा )डा. पीयूष मिश्र द्वारा इस आयोजन के विषय में उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं को विस्तार से बताया गया तथा आज के प्रशिक्षण के बाद आए हुए शिक्षक, शिक्षिकाएं नोडल के रूप में अपने विद्यालय के अलावा अन्य कालेजों को भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज मेजर मिथिलेश पाण्डेय ने जनपद के नोडल प्रधानाचार्य के रूप में आज के कार्यक्रम का आयोजन कराया जिसमें जनपद से विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया तथा संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *