नरैनी/बंादा। क्षेत्र में मौजूद धान क्रय केंद्रों में लगातार अनिमिताये बरती जा रही है।बीते दिनों करतल में मौजूद धान क्रय केंद्र कैलाश सहकारी संघ द्वारा किसानों का धान की खरीद न कर फर्जी तरीके से अंगूठा लगाकर धान का रुपया निकाले जाने की शिकायत की गई थी।जिस पर उपजिलाधिकारी ने धान केंद्र में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां पर तैनात केंद्र प्रभारी को मौके पर बुलाकर सभी दस्तावेज देखे और माल के ब्यवस्थित रखने के संदर्भ में नोटिस जारी की।साथ ही क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों में हो रही अनिमिताओ पर उपजिलाधिकारी ने सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए है ।
विदित हो कि क्षेत्र के किसानों ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देखकर बताया था कि कैलाश सहकारी संघ लिमिटेड धान खरीद केंद्र करतल द्वारा किसानों के धान को न खरीद कर फर्जी तरीके से किसानों की अंगूठा लगाकर रुपया निकाल लिया जाता है किसानों का यह भी आरोप था कि धान खरीद केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों के धान को नमी बताकर खरीद नही कर रहा था तथा बिचोलियो के माध्यम से अड़ातियो का धान खरीद कर अपना स्टॉक मेनटेन किए हुए है किसान अपना धान बेचने को दर दर भटक रहा है । किसानों की शिकायत को लेकर उपजिलाधिकारी विकास यादव ने गुरुवार को कैलाश सहकारी संघ लिमिटेड धान खरीद केंद्र करतल का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमे मौके पर मौजूद केंद्र प्रभारी से पूछताछ के दौरान खरीदे गए कुल इस्टाक को चेक किया।लेकिन इस्टाक चेक नही ही पाया।साथ ही मौके पर सत्यापन सूची,इस्टाक मेंटेन रजिस्टर व इस्टाक रजिस्टर, आदि देखा।इस दौरान सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर को सभी धान क्रय केंद्रों के जांच के आदेश दे रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *