नरैनी/बांदा। उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में बीएलओ के साथ बैठक की।इस दौरान सभी को निर्देश दिया कि सूची में दर्ज मृतकों के नाम हटाकर सूची को दुरूस्त करने की बात कही।
शुक्रवार के तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विकास यादव ने तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ बैठक की।बताया कि शाशन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन 31 दिसंबर तक मतदाता सूची में दर्ज मृतकों के नाम हटाये जाने और मतदाता सूची दुरुस्त करने की बात कही।उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पूर्व में ब्लाक और नगर पंचायतों के डेटा मिलान से मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर हुई।सभी बीएलओ को पुनः सर्वे कर म्रतक महिलाओं का नाम हटाये जाने के निर्देश दिए गए है।