वाराणसी।उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी द्वारा खादी उत्सव-2023 का आयोजन अर्बन हॉट प्रांगण, चौकाघाट वाराणसी में दिनांक 21.12.2023 से 04.01. 2024 तक किया जा रहा है। खादी सिर्फ वरत्र नहीं, अपितु एक विचार है। खादी भारत की भावना, समृद्ध इतिहास और आजादी के संघर्ष का चिर प्रतीक है, जब आप खादी पहनते है आत्म निर्भर भारत और स्वदेशी के सपने को साकार करते है। अर्बन हॉट प्रांगण में हर किस्म के खादी उपलब्ध है, जिसमें खादी के स्टालों में ऊनी शाल, सिल्क की साडियां सूती खादी के वस्त्र, कम्बल, कुर्ता, शदरी गद्दा, रजाई, चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध हैं एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टाल में जैम, जेली, आचार, मुरव्वा, अगरबत्ती, नमकीन, लकड़ी के फर्नीचर, आलमारी, वक्सा,आयुर्वेदिक औषधी, दर्द निवारक तेल इत्यादि उपलब्ध है। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में दिनांक 30.12.2023 तक की कुल बिकी रू0 3.07 करोड़ रही, सांस्कृतिक कार्यकम में आज भोजपुरी लोक गीत राकेश चौबे संगम एवं कु० उजाला विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।अतः जनता से अनुरोध है कि एक बार प्रदर्शनी में परिवार सहित अवश्य आये और खरीदारी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यकम का भी आनंद उठाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *