क्रासरःअभियुक्त के कब्जे से अवैध दोनाली तमंचा व कारतूस बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण, निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज सुबह थाना मटौन्ध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को ग्राम बसहरी से अवैध दोनाली तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से अवैध दोनाली तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 30/31 दिसंबर की रात्रि को उसको गांव के ही 02 व्यक्तियों ने मारा पीटा था और दोबारा उसे मारने वाले थे इसलिये अपनी सुरक्षा के लिये अवैध दोनाली तमंचा व कारतूस लिया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लवलेश कुशवाहा पुत्र बाबू कुशवाहा निवासी बसहरी थाना मटौन्ध बांदा है ।