डीएम ने केन महोत्सव का किया शुभारंभ
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने केन नदी के तट पर जिला गंगा समिति एवं वन विभाग द्वारा आयोजित केन महोत्सव कार्यकम का शुभारम्भ किया। कार्यकम में उन्होंने नदियों को स्वच्छ एवं अविरल बनाये रखने हेतु लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नदियों को संरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि केन नदी को भी स्वच्छ रखने में सभी लोग जागरूक होकर सहयोग करें। उन्होंने इस अवसर पर नौका विहार एवं नौका दौड प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यकमों के द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने व नदियों को स्वच्छ रखने के सम्बन्ध में आयोजित कार्यकम की प्रशंसा की।
केन महोत्सव कार्यकम में जनपद बांदा के प्रसिद्ध दीवारी नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यकम के द्वारा गंगा नदी के भांति केन नदी को भी स्वच्छ बनाये रखने का संदेश प्रदान किया गया। कार्यकम में नौका विहार-नौका दौड आयोजित की गयी तथा रंगोली के माध्यम से नदियों को साफ-सुथरा रखने का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भव्य केन आरती का भी आयोजन किया गया, जिसमें डीएफओ एवं एसडीओ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यकम का शुभारम्भ विधिवत नदी पूजन के साथ किया गया। कार्यकम में नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू अजीत गुप्ता, डीएफओ अरबिन्द कुमार गौरक्षा समिति महेश प्रजापति दीपक शुक्ला, रजत द्विवेदी, संजय काकोनिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *