ओरन/बांदा। ओरन नगर पंचायत परिसर में आज मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने ओरन कस्बे के सभी वार्डों सहित नगर पंचायत क्षेत्र में लगने वाले दलित बस्तियों के सभी गरीब एवं असहायों को ठंड से तन ढकने के लिए 500 कंबल वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सत्य प्रकाश, गोपाल नारायण द्विवेदी, राज नारायण द्विवेदी राजू सहित सभी वार्डों के सभासद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।