22 जनवरी को अयोध्या में होगी प्राण प्रतिष्ठा
नरैनी/बांदा। घर-घर पूजित अक्षत और पत्रक वितरित कर ग्रामवासियों को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण पहुंचाया गया। आगामी 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होना तय है।
श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समिति द्वारा आगामी 22 जनवरी को होने वाले अयोध्याधाम में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की लगातार तैयारी की जा रही हैं। सभी ग्राम समितियों की बैठकें और पूजित अक्षत कलश यात्रा कार्य क्रम समिति ने 31 दिसंबर तक पूर्ण कर लिए हैं और अगला कार्यक्रम 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक हिन्दू परिवार के घर पहुंचकर पूजित अक्षत और पत्रक देकर सबको आमंत्रण देना और अपने गांव के मंदिरों और घरों को सजाकर भजन कीर्तन और दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को नरैनी खण्ड के नहरी, करतल एवम सढ़ा ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर अक्षत और पत्रक वितरित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड सहसंघ चालक बालेंद्र अरजरिया, रितंभरा तिवारी, प्रकाश रावत, रोहित दिवेदी शिवनारायण, दिनेश, डा. देवेंद्र सिंह भदौरिया, वीरेंद्र दिवेदी, रिंकू अनुरागी, जयलेंद्र यादव आदि ने घर-घर जाकर ग्रामवासियों को इस अवसर को यादगार और भव्य बनाने का आग्रह किया है।