जिम्मेदारों की मिली भगत के भी लग रहे आरोप
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली और गैर जिम्मेदाराना कार्य देखना हो तो बिसण्डा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ओरन कस्बे में चलने वाले एक क्लीनिक को ही देख लीजिए। जिसका नाम तो ममता रूपी मां का है लेकिन कार्य दैत्यों जैसा है। जिसमें नवजातों को जन्म से पहले ही मौत की नींद सुला लिया जाता है। वहीं इस खबर को करने गये पत्रकारों को अवैध क्लीनिक संचालक के गुर्गों सहित संचालक द्वारा धमकाया भी जाता है।
जानकारी के अनुसार बिसण्डा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ओरन कस्बे में स्थित ममता और सिमरन क्लीनिक काफी चर्चाओं में है। सूत्रों की माने तो यह क्लीनिक पूरी तरह से अवैध रूप से चल रहा है। अवैध रूप से चलने वाले इस क्लीनिक मंे कार्य भी दरिंदगी वाले होते हैं। सूत्रों के अनुसार इस क्लीनिक में यदि किसी को अपने अनचाहे या अवैध गर्भ से छुटकारा हासिल करना हो तो वह यहां पर जाकर अपना काम मनमाना रूपया देकर आसानी से करवा सकता है। अब इस क्लीनिक के काले कारनामों की जानकारी कलमकारों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दी तो कलमकारों को ही धमकियां मिलने लगीं। जो कि शर्मनाक है। अब देखना यह है कि इस अवैध क्लीनिक पर प्रशासन की नजर कब पड़ती है।
वहीं इस संबंध में जब सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने मरीज से स्वयं जानकारी ली। जिसमे मरीज के साथ आए तीमारदार ने बताया कि यह यहां से तीन बार बच्चे की सफाई करा चुकी हैं। जानकारी लेने के बाद सीएमओ पत्रकार से कहा कि आप लिखित में दीजिए तो केस मजबूत हो जायेगा। जांच कराकर अवैध रूप से चल रहे ममता क्लीनिक और सिमरन क्लीनिक को सीज कर कार्यवाही की जायेगी। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *