ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से अलाव जलवाने की मांग की
बदौसा/बांदा। हल्की बूंदा बांदी और शर्द हवाओं के साथ सर्दी का सितम बढता जा रहा है मगर बदौसा, बरछा व दुवरिया में अलाव नहीं जाये जा रहे है। ग्रामीणों उपजिलाधिकारी अतर्रा से सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने की मांग की है।
बता दें कि पूरा प्रदेश शीतलहर की प्रकोप से जूझ रहा है, दिन प्रति दिन पारा लुढ़कता जा रहा है, सर्दी का सितम जोरों पर है। बदौसा क्षेत्र का प्रमुख व्यापारी एवं आवागमन का केन्द्र है, यहां तीन बैंक, पोस्टाफिस, रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना तथा कोआपरेटिव सोसाइटी, उपमण्डी, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय आयुर्वेदक चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय सरकारी प्रतिष्ठान हैं। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। बदौसा कस्बा बरछा, बदौसा व दुबरिया ग्राम पंचायत हैं। यहां किसी भी पंचायत द्वारा अलाव की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे यहां आने जाने वाले लोग ठण्डी में सिकुड़ रहे हैं। बदौसा, बरछा व दुबरिया के लोगों नें उपजिलाधिकारी अतर्रा से तत्काल रेलवे स्टेशन, बैंक, बस स्टाप बदौसा, बस स्टाफ, इण्डियन बैंक, पुलिस थाना के सामने, नदी के उसपार बैरियल तथा हडहारोड़ में अलाव जलाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *