कपड़े पाकर चहक उठे जरूरतमंद
बांदा। रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी ज़मा के संरक्षण में रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की अध्यक्षता में वीरेंद्र कुशवाहा शाखा प्रमुख ग्राम महोखर बाँदा रोटी बैंक के नेतृत्व में संतोष कुमार समाजसेवी ग्राम महोखर के सहयोग से ग्राम महोखर के ग्रामीणों को गरम कपड़े,स्वेटर, जैकेट,किताबें, जूते चप्पल आदि का वितरण किया गया साथ ही तरन्नुम फ़ात्मा महिला उपाध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक के द्वारा ग्राम महोखर के ग्रामीणों को यातायात और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।उक्त सामान पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद दिया।इस कपड़ा वितरण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों तथा गाँव के ज़िम्मेदार जागरूक लोगों ने ग्राम महोखर के ग्रामीणों का सहयोग किया।मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री,मोहम्मद अज़हर महामंत्री, इरफ़ान खान चाँद शाखा प्रमुख खाईंपार, गिरधारी लाल चौरसिया पिन्टू शाखा प्रमुख बंगालीपुरा,अलीमुददीन, शाहान अली, देवीचरण शुक्ला, रश्मि शुक्ला पूजा, रेणुका गुप्ता सदस्य आदि।