अभियुक्तों के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में बीती की शाम थाना मटौन्ध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तो को थाना मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम मरौली चेक डैम के पास से अवैध शराब का निष्कर्षण करते समय गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में चुनु निषाद पुत्र रामदयाल निवासी मरौली थाना मटौन्ध व राजाराम यादव पुत्र रामखेलावन निवासी मरौली थाना मटौन्ध शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *