अभियुक्त द्वारा अवैध खनन कर सरकार को पहुंचायी जा रही थी भारी मात्रा में राजस्व की क्षति
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध खनन व परिवहन कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में बीते दिन थाना जसपुरा व पैलानी पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त गैंग लीडर को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि गाजियाबाद के रहने वाले अभियुक्त विपुल त्यागी पुत्र रविकान्त त्यागी द्वारा जनपद में मोरंग का अवैध खनन व परिवहन कर सरकार को भारी मात्रा में राजस्व की क्षति पहुंचायी जा रही थी इस सम्बन्ध में थाना पैलानी 4 जनवरी 2023 को गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में 6 जनवरी 24 को गैंगस्टर एक्ट के वांछित मुख्य अभियुक्त व गैंग लीडर को थाना पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विपुल त्यागी पुत्र रविन्द्रकान्त त्यागी निवासी 319 नूर नगर सेहानी थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद है।