वाराणसी। शुक्रवार दिनांक 10 जून को श्याम बाद नमाज इशा दाल मंडी के मुस्लिम मुसाफिर खाने में मरकज यामुन नाबी कमेटी, उत्तर प्रदेश हज कमिटी, पूर्वांचल हज कमिटी की ओर से बनारस में हाजियों का सम्मान समारोह किया गया जिसमें शहर बनारस के मुफ्ती व मौलाना जकी उल्लाह, असादुल कादरी ने सदारत की। वहीं हाजी अब्दुल्ला ने कुरान की तिलावत से प्रोग्राम का आगाज किया। मरकज के सदर हाजी शकील अहमद, जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद महमूद खान ने सभी कमेटी के सदस्यों द्वारा हाजियों का सम्मान किया जिसमें मरकज के सभी सदस्य, उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदर हाजी वसीम खान, ज्वाइंट सेक्रेट्री मुदस्सीर अहमद, इमरान, इमो, अजहर आलम राशिद हाजियों का फूल माला पहनकर और इनाम देकर स्वागत किया गया