हेल्थ जर्नलिज्म को लेकर हुवाराणसी। महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान और मैड्स कम्युनिकेशन नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. तनुज शर्मा ने वर्चुअली रूप से जुड़कर विद्यार्थियों को लिमफैटिक फाईलेरियस के रोकथाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मच्छर के काटने से लसिका तंत्र कमजोर हो जाती है। इस परजीवी की उम्र 5 से 15 साल होती है। भारत में 328 जिले इस रोग से ग्रस्त हैं डॉ. तनुज शर्मा ने फाइलेरिया के क्यूलेक्स मच्छर को फाइलेरिया का वाहक बताया और इसके साथ ही फायिलेरिया से बचने की दवाइयों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अल्बेंडेजोल, डी. ई. सी. और आईवरमेंटिन की गोलियों को साल में 1 बार खाने से हम इस रोग से बच सकते हैं या रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इन दवाओं को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, 2 साल से कम बच्चों को और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को भी यह दवा देने से बचना चाहिए इस मौके पर पी. सी. आई से राजश्री ने छात्रों के बीच प्रेजेंटेशन के माध्यम से फाइलेरिया के बारे बताया। साथ ही बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के निदेशक डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी ने नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज के बारे में विद्यार्थियों को बताया। साथ ही सीफार फाउंडेशन से राजकुमारी और प्रसून द्विवेदी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े इसके बाद दूसरे सत्र में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम स्थान सूरज चौबे, द्वितीय स्थान अदिति त्रिपाठी और तृतीय स्थान रुद्रकांत मिश्रा ने प्राप्त किया। जीतने वाले प्रतिभागियों को शील्ड और नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सनत कुमार ने पूरे कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद जावेद एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नागेंद्र कुमार सिंह ने किया इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अनुराग कुमार, डॉक्टर संतोष मिश्र, डॉक्टर श्रीराम त्रिपाठी, डॉक्टर रविंद्र पाठक, डॉक्टर जयप्रकाश श्रीवास्तव, डॉक्टर जिनेश कुमार, रामात्मा श्रीवास्तव, मोहम्मद जावेद, विनय कुमार एवं छात्र अश्विनी कुमार, देवेन्द्र गिरी, मंगलम तिवारी, सूरज चौबे ,शशिकांत, प्रोनोतो बनर्जी, हरिओम,अभिषेक कुमार पाल, अबीर चक्रवर्ती, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल परमेश्वर चौहान,धान्याश्री, वर्तिका दीक्षित, मोनिषा राय, प्रिया राय सहित अन्य छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।