राम मिलन शर्मा को आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन का बनाया गया जिलाध्यक्ष

 

रायबरेली

पत्रकारिता क्षेत्र में लगभग दो दशक से जनपद में सक्रिय राम मिलन शर्मा जो कई अखबारों एवम कई संगठनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शर्मा को आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन का रायबरेली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिस पर नगर के लोगों ने खुशी जाहिर की और नगर के मेन रोड महावीर होटल में शुभचिंतकों ने माला पहना कर बधाई दी और खुशी जाहिर की। इस मौके श्री शर्मा ने कहा संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है और जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरी लगन और जिम्मेदारी से सेवा करूंगा और संगठन के राष्ट्रीय शिव शंकर त्रिपाठी के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस मौके पर रवि शंकर प्रजापति,मनीष प्रजापति,जितेंद्र सविता,मनीष गोस्वामी, विन्देश प्रजापति,पंकज साहू,अनिल कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *