जिला सूचना अधिकारी ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 

विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

 

रायबरेली, 11 जनवरी 2024

उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव-2023 का आयोजन विकास खण्ड राही के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन व लोक गायिका सृष्टि सिंह परिहार, लोक संगीत में दक्षता श्रद्धा चौबे, लोक गायक शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विभिन्न विधाओं में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिला सूचना अधिकारी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल द्वारा शास्त्रीय नृत्य में मलखान सिंह, गायन में पूनम दीनाथ सेवक, नृत्य में मनीष गोस्वामी, रजनीश गोस्वामी, कु0 सीनू को ग्रेड ए, एवं नृत्य में पीयूष गोस्वामी व सुमित गोस्वामी को ग्रेड बी स्थान दिया गया। जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बताया कि आज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य, गायन एवं नृत्य विधाओं में ग्रेड ए एवं बी स्थान पाने वाले कलाकारों को मंडल स्तर पर भेजा जाएगा। तदोपरांत मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले कलाकारों को 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भेजा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय प्रा0अ0/प्रभारी मीना मंच द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *