नटराज संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन
बांदा। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2023 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2024 तक नटराज संगीत महाविद्यालय ,बांदा के सभागार में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुपम श्रीवास्तव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट धाम मंडल एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित संस्कार भारती प्रांत सह महामंत्री धनंजय सिंह द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण वा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शास्त्रीय पद्धति पर आधारित सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, प्रतियोगिता का प्रारंभ शास्त्री गायन ख्याल , उप शास्त्री गायन दादरा, ठुमरी, सुगम संगीत, लोक संगीत, वादन ,लोक नृत्य ,शास्त्री नृत्य आदि विधाओं में की गई। निर्णायक की भूमिका में डाक्टर शिव प्रकाश ,अनुराधा सिंह प्राचार्य नटराज संगीत महाविद्यालय ,राजकुमारी गुप्ता ,नीरज सोनी,अर्चना पाठक, दीपक स्वर्णकार, दीनदयाल सोनी ,आनंद किशोर लाल गुप्ता आदि रहे।प्रतियोगिताओं के परिणाम क्रमशः इस प्रकार रहे शास्त्री गायन में प्रथम स्थान मंजू देवी ने तथा द्वितीय प्रियंका व अंशिका तथा तृतीय स्थान पर रामलली रहे ।इसी प्रकार उपशास्त्री गायन में प्रथम स्थान हरि नारायण मिश्र ने प्राप्त किया ,सुगम संगीत एकल भजन में दयाराम ने प्रथम स्थान तथा सुभांसी व आशीष तिवारी ने द्वितीय स्थान तथा महेश ध्यान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार लोक नृत्य की सामूहिक प्रतियोगिता में लालू पहलवान की बालिका वर्ग की दिवारी लोक नृत्य अहिरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सुरेश कुमार के दल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया शास्त्रीय नृत्य में नटराज संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें आराध्या सिंह ,अंशिका ,सौम्या ,वेदनशी ,दिव्यांशी काव्य पाटिल ,प्राची एवं रौनक रही तबला वादन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर हंसराज मिश्रा व प्रकाश रहे शहनाई वादन में प्रथम स्थान छोटू वाल्मीकि ने प्राप्त किया।एकल लोक गायन प्रतियोगिता में अभिलाषा ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पर आरती व ज्योति पटेल रही, लोक गायन की सामूहिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रामबाबू निर्गुण कबीरी में प्रथम स्थान तथा लोकगीत भजन में आशीष तिवारी के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित करते हुए पर्यटन अधिकारी एवं जिला संयोजक( संस्कृति उत्सव )धनंजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को अभिवादन करते हुए प्रमाण पत्र वा पुरस्कार प्रदान किया ,पर्यटन अधिकारी ने समस्त कलाकारों को उत्साहित करते हुए बताया कि यह जनपद स्तरीय प्रतियोगिता यहां से संपन्न हुई है जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी आगामी दिनांक 16 जनवरी 2024 को राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में आयोजित होने वाली संस्कृति उत्सव की मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद बांदा ,चित्रकूट ,हमीरपुर, महोबा के चयनित कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे वह उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान लखनऊ में आयोजित हो रहे संस्कृति उत्सव 2024 में प्रतिभा कर सकेंगे।