एसपी ने थाना कालिंजर का किया गया निरीक्षण
मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बांदा। कालिंजर में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा यहां आने वाले पर्यटको के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कालिंजर पुलिस को पर्यटकोन्मुख बनाया जा रहा है । इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कालिंजर पर बने पर्यटक गेस्ट रुम, आगन्तुक कक्ष, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनस कक्ष, जीडी कार्यालय आदि के उच्चीकृत,सुन्दरीकृत भवन का उद्घाटन किया गया । आने वाले पर्यटको के आकर्षण के लिये थाना परिसर में दिवालो की रंगाई-पुताई व फालसिलिंग करायी गयी साथ ही पर्यटक स्थलों की तस्वीरें लगवाई गयी है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक कालिंजर को निर्देशित किया गया कि आने वाले पर्यटको की सुरक्षा एवं सुविधा के लिये पर्याप्त प्रबन्ध करें साथ ही पर्यटक स्थल पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए ताकि ही पर्यटको में सुरक्षा का भाव बना रहे । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कालिंजर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखो, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया । लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी, टाप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर अपराधियों व गुण्डा माफियाओं पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये, मालखाना व शस्त्रों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया एवं थाना में चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों के गुणवत्ता को भी चेक किया गया । निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को भी दुरुस्त करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के उपरान्त थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुन उनका निराकरण किया गया तथा उनके कार्याे की समीक्षा कर आगामी त्यौहारों व श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस आदि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुये महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले महिला सम्बन्धी अपराधों को शालीनता से निस्तारित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *