बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना कोतवाली देहात पुलिस अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि आज थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे पुल के नीचे ग्राम जमालपुर के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से 05 किलो 215 अवैध सूखा गांजा व अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अयोध्या प्रसाद शुक्ला पुत्र लक्ष्नी प्रसाद शुक्ला निवासी गुरदीन पुरवा थाना धरमपुर पन्ना मध्य प्रदेश है।