क्रासरःडीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
बांदा।जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपद के जीआईसी ग्राउंड में कल आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने लगभग 700 गरीब परिवार की बेटियों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां को प्रत्येक दशा में आज शाम तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवाह कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा कार्यक्रम स्थल मे विकासखंड के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करने हेतु वर एवं बेटी को बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दो समान वितरण केंद्र बनाए जाने, एवं वितरण के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाने तथा एक हेल्पडेस्क बनाए जाने के निर्देश दिएस इसके साथ ही तीन विभिन्न पार्किंग स्थल बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए। समुचित साफ सफाई एवं डस्टबिन लगाए जाने एवं ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपाय भी किए जाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था कराए जाने तथा बेटियों को शादी के लिए तैयार होने के लिए अलग व्यवस्था भी करने हेतु निर्देशित किया। विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की व्यवस्था के साथ, उनके जलपान एवं भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुस्लिम परिवार की गरीब बेटियों के लिए विधिवत उनके रीति रिवाज के वैवाहिक कार्यक्रम करने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए स उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विवाह कार्यक्रम के लिए आने वाले लाभार्थियों को प्रातः समय से उपस्थित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराए जाने के निर्देश दिएस उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जो दायित्व सौंप गए हैं, उनको निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पूर्ण करें।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक से श्री अंकुर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था कराये जाने के साथ पुलिस कर्मियों एवं महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकार पुलिस, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *