बबेरू/बांदा। बांदा जनपद के बबेरू कस्बे मे बबेरू उप जिलाधिकारी के मौजूदगी पर व्यापारियों के द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण को पुलिस बल के साथ हटाया गया है, वहीं निर्देशित किया गया है, की नालियों के बाहर अतिक्रमण न फैलाएं जो व्यापारी अतिक्रमण फैलाए हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
मामला बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा से कमासिन रोड का है। जहां बबेरू उप जिलाधिकारी नमन मेहता की मौजूदगी में बबेरू कस्बे के व्यापारियों के द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण को नगर पंचायत के जेसीबी व कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया। जिसमें नालियों के बाहर व्यापारियों के द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण चबूतरा टीन सेड बोर्ड को जेसीबी से हटवा कर नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा सामग्री को जप्त कर लिया गया है। वहीं व्यापारियों को कड़ी हिदायत दी गई है कि, नालियों के बाहर अगर इस बार से अतिक्रमण फैलाए हुए पाए गए तो, कार्यवाही की जाएगी क्योंकि अतिक्रमण फैलाने से कस्बे में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे घंटों जाम लगा रहता है। अतिक्रमण हटवाने के समय तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव, लिपिक दिनेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव, सहित अन्य पुलिसकर्मी व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।