अतर्रा थाने में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक
अतर्रा/बांदा। गणतंत्र दिवस व अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं अयोध्या जा रहे यात्रियों की हर संभव मदद करें उक्त बातें उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में नगर के लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। क्षेत्राधिकार गावेन्द्र पाल गौतम ने नगर में सभी गेस्ट हाउस व मोहल्लों में अपरिचित आदमी के ठहरने पर नगर वासियों से थाना पुलिस को सूचना देने की किया अपील। थाना पुलिस को चेकिंग अभियान करने के दिए दिशा निर्देश।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस दिवस पर सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से कमर कस्ता दिख रहा है एक और जहां थाना पुलिस नगर में चेकिंग अभियान कोतवाल पंकज सिंह के नेतृत्व में चला रही है वहीं बुधवार को थाना परिसर में उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर के गणमन लोगों सहित सभी धार्मिक समुदाय के लोग मौजूद रहे जिसमें उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि भगवान प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस हुआ गणतंत्र दिवस को आपसी प्रेम व धार्मिक सद्भाव भाईचारे के साथ मनाएं उन्होंने कहा कि अयोध्या जा रहे यात्रियों के हर संभव मदद का प्रयास करें अगर कोई परेशानी में दिख रहा है तो थाना पुलिस को तत्काल सूचना दें थाना पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी क्षेत्राधिकार गावेन्द्र पाल गौतम ने नगर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है उन्होंने कहा कि सभी नगर के गेस्ट हाउस मैरिज हॉल सहित सार्वजनिक स्थलों की जांच पड़ताल की जा रही है अगर किसी को किसी गली मोहल्ले में अपरिचित व्यक्ति नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल थाने में दे इसके साथ ही उन्होंने रेलवे ट्रैक पर शरारती लोगों द्वारा पत्थर आदि रखने पर भी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जांच पड़ताल चल रही है अराजकता करने वाली बक्से नहीं जाएंगे कोतवाल पंकज सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मदद का भरोसा देते हुए कहा कि अगर कोई शरारती तत्व किसी को दिखाई पड़े तत्काल सूचना दें वह यात्रियों की हर संभव मदद थाना पुलिस करेगी नगर के लोग भी इसमें आगे आकर यात्रियों की मदद करें इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष संगीता निराला ने 22 जनवरी को नगर के सभी धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव भंडारी पूजा अर्चना कर भगवान प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा दिवस को भव्यता से मनाने की बात कही इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वेद निराला वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा कस्बा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी राम सिंह सहित नगर के भाजपा नेता द्वारिका लखेरा अर्जुन गुप्ता सूरज बाजपेई अर्जुन मिश्रा आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *