समस्याओ को लेकर अध्यापक करेंगे विरोध प्रदर्शन
बांदा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मंत्री,संघर्ष समिति के ब्लाक अध्यक्ष मंत्री तथा तहसील प्रभारियों,सह प्रभारियों तथा जनपदीय पदाधिकारियों की बैठक टीचर्स सोसाइटी में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमे शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई ।बैठक में शिक्षको की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का विरोध किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया की शीघ्र उच्चाधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की गरिमा के विपरित कार्य में ड्यूटी लगाए जाने पर विरोध दर्ज कराया जायेगा तथा भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर ऐसे कार्यों का बहिष्कार करते हुए संगठन अग्रिम कदम उठाने को विवश होगा।शिक्षक मर्यादा के विरुद्ध ड्यूटीयां लगाए जाने के विरोध में कल सभी शिक्षक / शिक्षिका काले कपड़े पहन कर अपने कार्यस्थल जायेंगे और सांकेतिक विरोध दर्ज कराया जायेगा। जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा की अपने मुद्दों के लिए संघर्ष सतत जारी रहेगा।संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित ने कहा की जनपद में शिक्षको को समस्याविहीन और शिक्षण व्यवस्था को शिखर पर ले जाने का संकल्प संगठन द्वारा किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा की विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण कर्ता शिक्षकों की उपस्थित या अनुपस्थित देखने के साथ साथ उस विद्यालय की अन्य समस्याओं को सुने भी और समाधान करना सुनिश्चित करे ताकि शिक्षको का मनोबल बढ़े और अधिक तन्मयता के साथ कार्य कर सकें। कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप ने कहा की जनपद के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण वाले शिक्षक जो बीएलओ है उनके आदेश निरस्त कर दिए गए है,जबकि उनको यथावश्यक शपथ पत्र लेकर कार्यमुक्त किया जा सकता था,, जिलाध्यक्ष ने बताया की समस्या से प्रांतीय नेतृत्व ,जनपदीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है शीघ्र ही
बेहतर परिणाम की संभावना है
जनपदीय संगठन मंत्री सुनीता प्रजापति ने कहा की अनेक विद्यालयों और विद्यालयों तक के पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया गया ,,,शिक्षकों द्वारा उसकी शिकायत किए जाने के बाद भी सही समय पर उन पर कार्यवाही नही की जा रही है,जिससे विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है । जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया की अनेक समस्याओं की जानकारी जिलाधिकारी को प्रदान की गई है ,,शीघ्र पुनः उच्चाधिकारियों से मिलकर उनका समाधान भी कराया जायेगा। बैठक में अंजना तिवारी डा नंदिता चौहान, संगीता सिंह,विनीता यादव, आराधना गौतम पूजा त्रिवेदी,रमेश सिंह पटेल ,सहित समस्त ब्लाक अध्यक्ष मंत्री,सभी ब्लाक के संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष,मंत्री ,तहसील प्रभारी,सह प्रभारी तथा जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।।